दिल्ली की सड़कों पर रौनक लौट आयी। दिन का सूरज कुछ ज्यादा ही तेज़ था। भाजपाई Frustation जायज है। पिछले कई सालों विपक्ष में बैठकर तो कुछ हुआ नहीं,और इस बार "लहरी बाबा " का थोडा बहुत असर (जो कि दिल्ली में कतई नहीं रहा ) महसूस किया,उसके दम पर "आम आदमी पार्टी के उठाये मुद्दों की विरासत " पर उसने "सत्ता" पाने जो ख्वाब देखा,तो उसी आम आदमी ने उसे दरकिनार करते हुए अपनी सेवा खुद ही करने का विकल्प चुना। लोग कह रहे हैं कि भाजपा ने ३२ सीटों के बाद भी सत्ता हासिल नहीं की और वो इसे उसका बड़प्पन बताते हैं,और वही लोग आम आदमी के पार्टी बना लेने पर बयानबाजी कर रहे हैं। दो मुख्य सवाल हैं- क्या ये उनके लिए शर्म कि बात नहीं कि 15 साल से विपक्ष में बैठकर और उसके 15 साल पहले से राजनीति में आकर आप बहुमत भी नहीं बना पाये। जबकि आम आदमी पार्टी ने एक साल के इस समय में 28 सीटों पर अपना दावा दिखाया। अगर यही जनता का फैसला है,तो इस फैसले के पीछे का इतिहास भी देखिये। 32,28 से ज्यादा ही है,मगर सच्चाई से तो आप भी वाकिफ हैं ना।
दूसरी बात-अगर आप जनता के इतने बड़े हिमायती रहे तो अल्पमत में सरकार बनाने का दावा पेश क्यूँ नहीं किया। आप दावा पेश करते,फिर अगर कोई आपके विरोध में जाता तो वो सही मायनो में जनता के कोप का कारण बनने लायक होता। मगर आप इस उम्मीद में रहे कि जिम्मेदारी क्यूँ लें? कमियां निकालना आसान लगा भाजपाइयों को। फिर आपने "आप " पर दबाव बनाया कि वो जिम्मेदारी से भाग रही है,और जब लोकतंत्र में पहली बार "आप" ने जनमत संग्रह से फैसला लेने का ऐतिहासिक कदम उठाया तो आपको वो भी नौटंकी लगा। समस्या शायद यही है-कई सालों से ओछी राजनीती करते करते आपने दोनों को पर्याय मान लिया इसीलिए असली लोकतंत्र आपके लिए सिर्फ किताबी बातें और ज्ञान रहा।
कांग्रेस के साथ "AAP" का गठबंधन नहीं हुआ है,ये सिर्फ मुद्दों को लेकर एक समर्थन है,और जिस शर्त की बात शीला दीक्षित ने की वो तो हर दिल्लीवासी चाहता है। वैसे भाजपा का गठबंधन को लेकर इतिहास भी कुछ बहुत अच्छा नहीं रहा है,भली-भाँती समझ रहे होंगे आप सब। कुछ लोग तो "लहरी बाबा" के फेर में ऐसा पड़ गए हैं कि उनको उनमे भगवान् विष्णु का दसवां अवतार दिखने लगा है. जनता फिर भी धैर्य धरे है,वो इसलिए क्योकि जनता की ही तो सरकार बनने जा रही है . लोग इसे अपने-अपने तरह से विश्लेषित भी कर रहे हैं. अब क्या करें,हर तरह का जोड़-तोड़ भी ज़रूरी है. साहित्य की एक बड़ी विशेषता है-चीजों को जैसा चाहो,वैसा दिखा दो,बस शब्दों के हेर-फेर से। वैसे भी बचपन की कहावत है-बात और हल्दी कहीं भी लग जाते हैं.
खैर अब आगे की बात- राजनीतिक घोषणापत्र को पूरा करने के लिए पूरे 5 साल दिए जाते हैं,मगर भाजपा तो उत्तेजना के चरम पर जाकर चाह रही है कि सभी काम 5 दिन में हों। इसी उत्तेजना में सामजिक समझ भी ख़तम कर ली क्या? कुछ लोग तो इस कदर कुतर्क कर रहे हैं कि केजरीवाल के आने से काम के घंटे 6 7 तो होंगे नहीं, हद है यार। अब कहो तो केजरीवाल आपके बच्चों कि देखभाल भी कर लें। केजरीवाल हॉग्वर्ट्ज़ स्कूल के हैरी पॉटर तो नहीं न,जो झाड़ू पर उड़कर,छड़ी घुमाकर सारा देश बदल दें,मगर हाँ-जिस लोकतंत्र को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने ख्वाब आम आदमी ने देखा,वो देश की ज़रुरत है।
काम तो हमारे देश में अभी "प्रथम पंचवर्षीय योजना " का भी पूरा नहीं हो पाया,उसका क्या? फिर सारा आरोप-प्रत्यारोप AAP पर ही क्यूँ? बिजली के दाम अगर २०-३० % भी कम हुए तो क्या ये उपलब्धि नहीं। और फिर उनसे पूछिए जो 30% का बोलकर भी आने में डर गए। योजनाओं का असर दिखने में समय लगता है,बस समय कि प्रतीक्षा कीजिये। वैसे भी दिल्ली में पिछले एक साल में कितना कुछ तो बदल गया है।
"आम आदमी " सोशल नेटवर्किंग पर भाड़े के टट्टू बिठाकर दिन भर अपना प्रचार तो नहीं करता मगर कभी कभी कुछ लोगों को जवाब देने का मन कर ही जाता है। और फिर समय और जनता से बलवान कोई नहीं-मौक़ा आने दीजिये, बस एक बटन दबाकर वो आइना दिखायेगी। ………


